भरत पुर
ई-मित्र केंद्रों पर ओवरचार्जिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर आमजन की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, रेट लिस्ट न लगाने और अधिक शुल्क लेने पर निरस्त होंगे। लाइसेंस, कई ई मित्र पर लगाई पेनल्टी जिला प्रशासन और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार और उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीना के निर्देशानुसार उपखण्ड भुसावर में संचालित ई-मित्र केंद्रों पर उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने (ओवरचार्जिंग) की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। जिस पर आज ब्लॉक प्रोग्रामर कपिल देव पाण्डेय कि अगुआई में आज जांच दल ने कई ई-मित्र सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली करने वाले कियोस्क संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पेनल्टी लगाई और भविष्य में ओवर चार्जिंग करने पर कियोस्क को पूर्ण रूप से बंद करने की चेतावनी दी गई | पाण्डेय ने बताया की कुछ दिनों से कुछ ई मित्र कियोस्क द्वारा आम जन से सही व्यवहार ना करने और ओवरचार्जिंग करने की शिकायत मिल रही थी जिस पर आज टीम बना कर कार्यवाही की गई। उन्होंने आमजन से भी अपील की है, कि वे ई-मित्र पर दी जाने वाली सेवाओं के लिए केवल निर्धारित शुल्क ही दें। यदि कोई संचालक अधिक राशि की मांग करता है, तो उपभोक्ता लिखित शिकायत संबंधित ब्लॉक कार्यालय सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग तहसील परिसर भुसावर में देवे ।



