गोड्डा

मेहरमा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। मेहरमा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर मेहरमा पुलिस ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया। इस कार्रवाई में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया और चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं में शामिल मो. असगर ने अपने घर में चोरी का सामान छिपा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा पूछताछ में मो. असगर ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेहरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकानों, स्कूलों और पंचायत भवनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने यह भी बताया कि चोरी किए गए सामानों को बिहार के भागलपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा जाता था, जबकि कुछ सामान वह अपने उपयोग के लिए रख लेता था। अभियुक्त ने खुलासा किया कि यह गिरोह टाटा सुमो वाहन का उपयोग कर संगठित रूप से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी निशानदेही पर विभिन्न कांडों में चोरी किए गए सामान, चोरी में प्रयुक्त वाहन और औजार बरामद किए गए। इसके बाद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मेहरमा थाना और बलबड्डा पुलिस स्टेशन में चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। बरामद किए गए सामानों में बैटरी, इन्वर्टर, मोबाइल फोन, टीवी, प्रिंटर, ऑनलाइन डिलीवरी के सामान, की-बोर्ड, साउंड सिस्टम, लैपटॉप चार्जर, तार, चाइनीज लाइट, बिजली बोर्ड, एलईडी बल्ब, सजावटी फूल, प्लानर कटर मशीन, गेट काटने की मशीन, लोहे का खंती और चोरी में प्रयुक्त सिल्वर रंग की टाटा सुमो वाहन शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button