भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति करता- अरुण सिंह
BJP only does caste-religion based fights and politics without development: Arun Singh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति करना जानती है।ये बाते झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने साहिबगंज परिसदन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा।उन्होंने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के ‘चाल-चरित्र’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस घटना पर भाजपा सांप्रदायिक राजनीति कर रही थी,उसका मुख्य आरोपी भाजपा नेता भीम राम ही निकला।झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा महिला सशक्तिकरण का दावा करती है,वहीं दूसरी तरफ उनके नेता बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं।अरुण सिंह ने हजारीबाग पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले का पदार्फाश कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि हेमंत सरकार ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी,ताकि समाज में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव,बोरिया प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू,साहिबगंज प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष राजू अंसारी, आदित्य यादव,नगर सचिव मो.नोमान अंसारी,आकाश चौधरी,आलोक ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



