गोड्डा
जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस : दीपिका पांडेय सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : बिहार आगमन पर मंगलवार को पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में ग्रामीण विकास सह पंचायती राज झारखंड सरकार मंत्री सह बिहार चुनाव कांग्रेस पर्यवेक्षक दीपिका पांडेय सिंह ने प्रेस को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बिहार की डबल इंजन सरकार ने राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के बजाय पीछे धकेलने का काम किया है।महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, युवाओं को रोजगार से वंचित रखा गया है और शासन–प्रशासन पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है।मंत्री ने कहा कि बिहार कांग्रेस पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। जनता के असली मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और शिक्षा–स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर हम चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है।लोग झूठे वादों और खोखले विकास के नारों से ऊब चुके हैं।कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।



