कानपुर
पूज्य सिन्धी पंचायत काकादेव द्वारा चालिहा महोत्सव मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कानपुर : पूज्य सिन्धी पंचायत काकादेव द्वारा पाण्डु नगर सोसायटी में धूमधाम से चालिहा महोत्सव मनाया गया वही बहराणा साहब की स्थापना राजेश महाराज द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ की गयी तत्पश्चात अखण्ड ज्योति ट्रस्ट रामबाग की टीम द्वारा महाआरती की गयी ,उसके बाद समाज के बच्चों का फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया तत्पश्चात उभरती गायिका सौम्या पंजवानी के एंकरिंग में डोकला एवं छे़ज़ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को परिवार ज्वैलर्स के सौजन्य से चांदी के बिस्किट और समय शताब्दी के सौजन्य से पूरे भारत में कहीं भी रिटर्न बस टिकट एवं अन्य कई पुरस्कारों से उत्साह वर्धन किया गया इस अवसर पर मनोज आडवाणी,हंसराज बागवानी,डा० अशोक पाहुजा, राम थावानी,दिलीप बजाज,विजय आडवानी,जयकिशन मतलानी,मोहन नथानी,नरेन्द्र गोकलानी आदि उपस्थित रहे।



