विद्यार्थी परिषद ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस “सामाजिक समरसता दिवस” के अवसर पर सेपियंस इण्टर कालेज अमेठी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में भारतीय शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय समानता और शिक्षा के महत्व पर जीवन भर जोर दिया। संगोष्ठी में अभाविप काशी प्रांत के प्रांत एग्रीवीजन संयोजक प्रशांत सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया। भगवान राम का शासन सामाजिक समरसता का आदर्श माना जाता है। जिला प्रचारक पवन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से सभी वर्गों को जोड़ने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। भारतीय संस्कृति वैदिक काल सामाजिक समरसता की संस्कृति रही है। जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के संगठन मंत्री युवराज ,नगर कार्यवाह दिलीप कुमार, सुबोध तिवारी , देवांश सहित अनेक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

