सीकर
भजन सम्राट गुलाबनाथ महाराज का जन्मदिन मनाया धूमधाम
सेवार्थ फाउंडेशन सदस्य संतोष जांगिड़ ने गोसवामणि कर लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
सीकर के रुकंसर धाम रामगढ़ शेखावाटी के भजन सम्राट गुलाबनाथ महाराज के जन्मदिन पे आज भक्तों द्वारा गोसवामणि करवाई गई। रुकनसर धाम से महंत कैलाशनाथ महराज ने बताया कि भजन सम्राट गुलाबनाथ महाराज के अवतरण दिवस पे आज काफी संख्या में भक्त गण आए जिन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया । सेवार्थ फाउंडेशन सदस्य समाजसेवी संतोष जांगिड़ के द्वारा गोशाला में गोस्वामणि करवाई गई। इस अवसर पर गुलाबनाथ महाराज द्वारा सभी को आशीर्वाद दिया । नरसिंह मंदिर महंत दयालदास महाराज का स्वागत किया गया ।इस अवसर पर सतीश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छाजूराम मंगावा सूरजभान भूरिया अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



