खैरथल

मनरेगा बचाओं संग्राम पर जिला-स्तरीय प्रेस वार्ता 

अम्बेडकर चौक पर उपवास और प्रतीकात्मक विरोध आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
खैरथल : नोहर विधायक अमित चाचान ने सरकार पर मनरेगा का नाम बदलने को लेकर तीखा हमला बोला है। चाचान ने कहा कि सरकार की मंशा गरीबों को और गरीब बनाने की है, जिससे वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए। अब इस योजना को पीएम पोर्टल से जोड़कर मजदूरों को जहां जरूरत होगी वहां भेजा जाएगा। पहले मनरेगा के तहत मजदूर अपने गांव, ढाणी और आसपास के क्षेत्रों में काम करते थे, लेकिन अब इससे बड़े जागीरदारों को फायदा मिलेगा और गरीबों को बंधुआ मजदूर बनने की ओर धकेला जाएगा।
ये बयान खैरथल में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। उन्होंने कहा की मनरेगा का नाम बदलकर इसे एक योजना बना दी गई है!
भाजपा सरकार ने केवल मनरेगा का नाम ही नहीं बदला, बल्कि इसके एक्ट को बदलकर इसे एक योजना बना दिया है। पहले इस योजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत खर्च वहन करती थी, लेकिन अब केंद्र सरकार केवल 60 प्रतिशत और राज्य सरकार को 40 प्रतिशत राशि देनी होगी।
चाचान ने कहा की मजदूरों का अब 100 दिन का रोजगार भी छिन जाएगा इससे साफ है कि सरकार धीरे-धीरे इस योजना को खत्म करना चाहती है। जिन मजदूरों को साल में 100 दिन का रोजगार मिलता था, वह भी उनसे छीना जाएगा। सरकार की मंशा गरीबों को और गरीब बनाने की है, जिससे वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाए। अब इस योजना को पीएम पोर्टल से जोड़कर मजदूरों को जहां जरूरत होगी वहां भेजा जाएगा। पहले मनरेगा के तहत मजदूर अपने गांव, ढाणी और आसपास के क्षेत्रों में काम करते थे, लेकिन अब बड़े जागीरदार गरीब मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने की स्थिति पैदा कर दी जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानती थी कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी, इसलिए योजना का नाम भगवान श्रीराम के नाम पर रख दिया गया, ताकि विरोध को धार्मिक रंग दिया जा सके।उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 11 जनवरी को पूरे राजस्थान में धरना, 12 से 29 जनवरी तक गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर जनसंपर्क, 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह में विधानसभा का घेराव होगा।
कांफ्रेस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने मनरेगा योजना का नाम और स्वरूप बदलने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने जिले में कांग्रेस की ओर से आगामी आंदोलन और प्रदर्शन की रूपरेखा की जानकारी दी।
 इस मौके पर तिजारा से आये इमरान खान, पूर्व प्रधान विनोद कुमारी सांगवान,दयाराम चावडा  उपप्रधान तिजारा,फतेह मोहम्मद,जय हडाऊ,पवन खटाना जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,रामनिवास प्रजापत,अनिश खान जिला अध्यक्ष अल्प
संख्यक मोर्चा,मेहरदीन खान,हेतराम पूर्व सरपंच,
सकिल अहमद,दौलत नागर,अभिषेक हडाऊ,
संजय गुर्जर,सद्दाम खान,
परवेज आलम,परवेज अहमद,अंतु गुर्जर,शोकत खान,जीतू भारती,अर्जुन ठाकुर,सकील खान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button