बरेली
नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन का पंचदिवसीय खाद्य सामग्री, कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद लोगों के बीच पंचदिवसीय खाद्य सामग्री व कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया , जोकि 5 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चला। फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री व कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस कड़ाके की ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। फाउंडेशन के सदस्यों ने खाद्य सामग्री व कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन कांशीधाम वृद्धाश्रम में जाकर खाद्य सामग्री व कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उन्हें राहत पहुंचाना है। कार्यक्रम मे नंदा राणा , सचिन पाठक, आलोक कुलश्रेष्ठ, बृजेश सक्सेना, डाॅ रईस, राम कश्यप, सचिन आर्य, प्रीति राणा, प्रगति कादयान आदि उपस्थित रहें।




