मैनपुरी

नौगांव के प्राचीन शिव मंदिर पर प्रथम डाक कावड़ पर उमड़ा जनसैलाब।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मैनपुरी – सावन के पवित्र महीने के चौथे और अंतिम सोमवार को मैनपुरी के शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में लंबी कतारें लगाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा, जिसमें कांवड़ियों और स्थानीय भक्तों का भारी जोश देखने को मिला।पुलिस अधिकारियो ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें। भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देश दिए गए जनपद में बड़ी संख्या में युवा कांवड़िए फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पांचाल घाट से गंगाजल लेकर आए कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में की प्राचीन शिव मंदिर पर युवा टीम पूरी उत्साह के साथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करते देखे गए।
गाजे-बाजे के साथ ‘हर हर महादेव’
 पांचाल घाट पर रात भयंकर भीड़ के चलते काफी कांवड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा भारी बारिश के चलते कांवड़ियों को जल लेने में काफी समय व्यतीत हुआ रात करीब 11:00 से सुबह तड़के 4:00 तक भीड़ से चलते जल भरने में समय लगा इसी के चलते शिव मंदिर पर दोपहर 12 बजे तक जल अभिषेक हुआ ‘भगवान शिव’ की जय-जयकार करते हुए कांवड़ियों की टोलियां सड़क पर दौड़ते नजर आए युवा टीम एवं महंत द्वारा कावड़ का संचालन विपिन तोमर द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button