पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि, वीरों के बलिदान को किया याद

MLA Hemlal Murmu paid tribute and remembered the sacrifice of the heroes. Open in Google Translate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु जयंती के अवसर पर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हेमलाल मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा मुख्य बाजार स्थित सिदो-कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम एवं युवा नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। माल्यार्पण के बाद विधायक हेमलाल मुर्मू ने सिदो-कान्हु के जीवन और उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लोगों से वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और युवाओं से उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की। युवा नेता विकास मुर्मू ने कहा कि 1855 के संताल हुल विद्रोह में सिदो-कान्हु ने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ आदिवासी अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। इस मौके पर जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button