गाजियाबाद

लोनी में विकास को मिली नई रफ्तार

5 करोड़ की योजनाओं का जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

गनौली-घिटोरा-खड़खड़ी मार्ग से आधा दर्जन गांवों का सुधरेगा आवागमन
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर गढ़ी कट्टैया श्मशान घाट का हुआ उद्घाटन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को  विकास कार्यों की शुरुआत हुई। गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. चैनपाल सिंह ने की।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत गनौली से घिटोरा होते हुए खड़खड़ी तक नवनिर्मित सड़क, ग्राम शकलपुरा में आंतरिक मार्गों का निर्माण, नगरपालिका क्षेत्र के खुशहाल पार्क-नंदा कॉलोनी में गलियों का निर्माण तथा बहुप्रतीक्षित गढ़ी कट्टैया श्मशान घाट का निर्माण कार्य शामिल है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ जनप्रतिनिधियों का स्वागत
शुभारंभ अवसर पर ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ सांसद अतुल गर्ग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष चौ. चैनपाल सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर का  स्वागत किया। कार्यक्रम में सभासद जयवीर बंसल, अनूप भड़ाना, कुलवीर चौहान, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि “एक समय लोनी अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन 2017 के बाद हालात बदले हैं। आज यहां कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विधायक के नेतृत्व में विकास के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। शेष विकास कार्य भी हम मिलकर पूर्ण करेंगे।”
भाजपा शासन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा लोनी : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. चैनपाल सिंह ने कहा कि “भाजपा सरकार में लोनी में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज यह क्षेत्र हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”
सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य : विधायक नंदकिशोर गुर्जर
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि “2017 से पहले लोनी में विकास नाम मात्र का था और अपराध चरम पर था। आज बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सीवरेज जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। श्मशान घाट की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है, जिसके लिए पहले लोगों को कई किलोमीटर दूर यमुना नदी तक जाना पड़ता था।”
उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रोड का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, बेहटा हाजीपुर नहर पर सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बेहटा बंद फाटक पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि लोनी का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और यह विकास यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button