पाकुड़

अभियान चलाकर अवैध खनन-परिवहन पर लगायें अंकुश- उपायुक्त

Curb illegal mining and transportation by running a campaign- Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहराणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि अप्रैल से मई माह में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के मामलों में 15 एफआईआर दर्ज कराते हुए 71 वाहन जप्त किए गए। उपायुक्त द्वारा खनन टास्क फोर्स को कार्रवाई तेज किए जाने का निर्देश दिया गया। ओवरलोड वाहनों पर भी नियमसंगत कार्रवाई तथा फर्जी खनिज चालान के जांच करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्रवाई परिणात्मक के साथ-साथ गुणात्मक हो, सीओ एवं थाना प्रभारी अवैध खनिज कारोबारियों पर नकेल कसें, टास्क फोर्स के सभी सदस्य को सूचनातंत्र मजबूत करते हुए संयुक्त रूप से अवैध कारोबारियों पर सटीक कार्रवाई करें। रैयती जमीन पर बालू का अवैध भंडारण पाया जाता है तो संबंधित रैयतदार पर एफआईआर करें। साथ ही, बंद पड़ी खदानों में अवैध उत्खनन की संभावनाओं पर सतत निगरानी रखने और ऐसी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी* द्वारा संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में अवैध खनन न हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यदि अवैध बालू एवं पत्थर उठाव से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो एसडीओ, सीओ व थाना प्रभारी पर्याप्त पुलिस बल व अन्य तैयारी के साथ पूरी गोपनीयता से छापामारी करें। साथ ही वाहन व सामग्री को जब्त कर इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ नियमसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ, पाकुड़ एवं महेशपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button