गोड्डा
अदाणी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा (गोड्डा ): अनुमंडल क्षेत्र के गुदिया गांव में मंगलवार को अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में अदाणी कुर्मी मुकेश राय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 100 मरीज की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा उन्हें आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरण की गई। स्वस्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार, रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच की गई। मरीज को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई तथा गंभीर रोगों से ग्रसित मरीज को आगे के इलाज के लिए परामर्श भी दिया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई और ग्रामीणों को स्वच्छता पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में अदाणी फाउंडेशन के कर्मी मुकेश कुमार राय, सुबोध कुमार मांझी एवं अर्चना देवी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांव के गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है। जिन्हें नियमित रूप से शहर के अस्पतालों में जाना संभव नहीं होता। मौके पर इलाज करवाते ग्रामीण भुवनेश्वर मांझी, बलदेव राय, जयकांत राय, परमेश्वर कुमार, अमिर महाराणा, रतन महाराणा एवं ग्रामीण इत्यादि शामिल थे।




