सिंगरौली

लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री राधा सिंह ने की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

सिंगरौली । मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह ने बुधवार को अपने निज निवास बैढ़न में ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठन की भूमिका और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर संवाद हुआ। राज्यमंत्री राधा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, राजेश तिवारी, राजकुमार दुबे, संतोष वर्मा, देवेंद्र नाथ शुक्ला, अरुण देव पाण्डेय और शारदा शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में अभियान को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों के संचालन के संबंध में विचार साझा किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button