कानपुर

डिवाइन अनप्लग्ड – भक्ति जैमिंग” के माध्यम से श्रद्धा,संगीत और सकारात्मकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : आर्य नगर स्थित टीएसएच में जेसीआई कानपुर लेडी जेसी विंग द्वारा डिवाइन अनप्लग्ड-भक्ति जैमिंग का भव्य आयोजन हुआ वही आपको बता दे कि भक्ति संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर एक अनूठे संगीतमय आयोजन “डिवाइन अनप्लग्ड – भक्ति जैमिंग” के माध्यम से श्रद्धा,संगीत और सकारात्मकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया। लेडी विंग चेयरपर्सन विजेता शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भक्ति को एक नए,मधुर और आधुनिक संगीत अनुभव के साथ जोड़ने का प्रयास है, जहाँ भक्तिमय धुनों के बीच श्रोता आध्यात्मिक आनंद और शांति का अनुभव कर सकेंगे आई हुई क्लब की पदाधिकारी व सदस्यों ने भजनों पर खूब झूमे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी लोगों को भक्ति संगीत से जोड़ना तथा भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति और भजनों की परंपरा को एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना है। मधुर संगीत, सामूहिक भजन गायन से सभी झूमने को मजबूर को मजबूर हो गए साथ ही जय श्री राम व जय श्री राधे के जयकारे लगे और सभी ने गरबा का आनंद लिया। वही एआईडब्ल्यूसी की अध्यक्षा वीना पांडेय ने बताया कि डिवाइन अनप्लग्ड भक्ति जैमिंग केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं,बल्कि ईश्वर के प्रति आस्था, प्रेम और समर्पण को संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त करने का एक विशेष अवसर होगा। इस पहल के जरिए भक्ति संगीत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और लोगों के बीच सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। आयोजकों को विश्वास है कि यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए एक आनंदमय,ऊर्जावान और यादगार अनुभव रहा होगा। इस अवसर पर चेयरपर्सन विजेता शर्मा,वीना पांडेय,श्वेता अग्रवाल,संगीता झांवर,वंदना गुप्ता,अमिता मेहरोत्रा सहित आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button