गोड्डा

हमारे पूर्वजो ने अपनी कुर्बानी दी और हुकूमत के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी : देवेन्द्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सुंदरपहाड़ी। प्रखंड के चेबो तेतरिया पहाड़ पर हिल असेंबली महासभा पहड़िया समाज के एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। जिसमें वीर शहीद गवई गोधरा पहड़िया के प्रतिमा पर समाज के लोगो द्वारा माल्यार्पण किया। इस मौके पर मेला कमिटी लें अध्यक्ष देवेन्द्र पहड़िया ने कहा कि हमारे पूर्वजो ने अपनी कुर्बानी दी और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध व शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी। लेकिन आज भी हमारा समाज उपेक्षित है। जरूरत है जागरूकता के साथ ही शिक्षा के विकास। जिससे हम अपने हक और हुकूक को जान सके।मौक़े हिल असेंबली महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ पहड़िया ने कहा की आज भी उनके पहड़िया इलाके मे विकास कोसो दूर है। आम लोगो को आज भी कच्चे रास्ते, अशुद्ध पेय जल और आवास की समस्या जैसी समस्या झेलनी होती है। इसके आलावा समाज लें लोगो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
मौके पर उपमुखिया वेरनवास मालतो, कामेश्वर पहड़िया, पुर्व जिप सदस्य सुरजी पहाडिन, चंदा पहड़िया, प्रधान जबरा पहड़िया, चन्द्रमा पहाड़िया सहित बड़ी संख्या मे पहाड़िया समुदाय के लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button