भरत पुर

दो दर्जन जरुरतमंद विद्यार्थिओं को बांटी जर्सी व स्कूल बैग

सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में भारत विकास परिषद की शाखा की ओर से आज इटामडा के नाईयों की ढाणी स्कूल में अध्ययनरत दो दर्जन जरुरतमंद विद्यार्थिओं को गर्म जर्सी व स्कूल बैग का वितरण प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन में किया गया।
शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल व सचिव डा. विजय पहाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से सेवा प्रकल्प के अंर्तगत मकर संक्रांति के पावन पुण्य पर्व पर निरंजन सेवा, नई दिल्ली के सहयोग से स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में गर्म जर्सी व स्कूल बैग का वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की तस्वीर पर पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया और शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल व सदस्य प्रकाश जैमन के नेतृत्व में नाईयों की ढाणी के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत दो दर्जन जरुरतमंद विद्यार्थिओं को सर्दी के बचाव के लिए जर्सी व स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि इस सत्र में निरंजन सेवा, नई दिल्ली के सहयोग से भुसावर नगरपालिका क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 602 स्कूल बैग व 484 गर्म जर्सीया भी वितरित की जा चुकी हैं। विद्यालय की ओर से अध्यापिका पार्वती मित्तल ने इस पुनीत कार्य की भरपूर प्रशंसा करते हुए भामाशाह व शाखा का आभार व्यक्त किया। मौके पर शाखा के हेमन्त पाण्डेय, नवीन मित्तल, रोशन सैनी, निशांक सोनी, जितेश मित्तल, दीपा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button