जालौन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन : तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में कुल 22 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसडीएम हेमंत पटेल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम गायर निवासी यशपाल सिंह द्वारा नाम संशोधन से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई की समस्या उठाई, जिस पर बीडीओ को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा मोहल्ला कटरा निवासी बृजेंद्र सिंह ने विद्युत भार अधिक होने की शिकायत की, जिस पर एसडीओ को आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए। शेष 15 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button