
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के किशनगढ़बास रोड स्थित हेमू कालाणी चौक पर 21 जनवरी को अमर बलिदानी हेमू कालाणी जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा खैरथल की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर झूलेलाल मंदिर में भारतीय सिन्धु सभा खैरथल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, समाज की अधिकाधिक भागीदारी तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 7 व 8 फरवरी को अलवर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय मातृशक्ति सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई और खैरथल से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हेमू कालाणी जैसे महान बलिदानियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समाज का दायित्व है। बैठक में भारतीय सिन्धु सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झूलेलाल मंदिर में बैठक के दौरान उपस्थित भारतीय सिन्धु सभा व पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी एवं समाजजन।


