भरत पुर
लोगों को जागरूक करने एवं योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देशानुसार एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट व तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष के आदेश एवं निर्देशानुसार तालुका मुख्यालय पर तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव कन्नू जैन एवं पैनल अधिवक्ता गण ने नालसा एवं रालसा की विभिन्न योजनाओं, बाल विवाह अपराध है, साइबर क्राइम, शिक्षा का अधिकार, आदि विभिन्न योजनाओं तथा न्यायालय में चल रहे प्रकरणों को राजीनामा एवं सुलह वार्ता के माध्यम से आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के द्वारा निपटान हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए संचालित मोबाइल सचल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसके माध्यम से तालुका मुख्यालय भुसावर के विभिन्न गांव एवं आसपास क्षेत्र में योजनाओं आदि का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर प्रकाश चंद, सुशील कुमार पांडे, आदि अधिवक्तागण एवं रीडर गोविंद कुमार, सॆशन बाबू जितेंद्र कुमार शर्मा, रूपेंद्र तिवारी, अनिल कुमार एवं अन्य न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


