गोड्डा
महागामा में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, “एक निशान श्याम के नाम” से भक्तिमय हुआ नगर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा में मारवाड़ी संघ की ओर से बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। “एक निशान श्याम के नाम” के जयघोष के साथ शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर हो गया।निशान यात्रा के दौरान हाथों में निशान लिए श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। भजन – कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।मारवाड़ी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा को प्रगाढ़ करना और समाज में आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश देना है। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।निशान यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुई। स्थानीय नागरिकों ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए मारवाड़ी संघ के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया।



