बरेली

लेजर शो के जरिये उकेरी जाएगी श्रीराम की आकृति

चौबारी मेला में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रामगंगा चौबारी मेले को विशेष बनाने के लिए इस बार लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम की आकृति उकेरने की तैयारी है। इसके लिए मेला कमेटी तैयारियां कर रही है। मेले की शुरुआत होने के साथ वहां पर दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। मेला अब अपनी रंगत में आने लगा है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि चौबारी मेले में दुकानें सजकर तैयार है। हरदोई से महिलाओं के शृंगार का सामान लेकर आए दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि इस बार मेले में पहले से बहुत दुकानें आ गई हैं। बताया कि उनके पास शृंगार से संबंधित सभी सामान है। लकड़ी का सामान लेकर फरीदपुर से आए सलमान ने बताया कि वह सजावट का सामान लेकर आए हैं, उनके पिता पहले मेले में दुकान लगाते हैं। कई साल से वह दुकान लगा रहे हैं। हर बार अच्छा काम होता है लेकिन इस बार 100वां मेला होने के चलते काम ग्राहक ज्यादा संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। चौबारी मेले में कपड़ा बैंक शिविर कल सीता रसोई समिति की ओर से पांच नवंबर को गंगा स्नान के अवसर पर चौबारी मेले में कपड़ा बैंक शिविर लगाया जाएगा।  संस्था के प्रधान सेवादार पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ग्रामीण भाई बहनों को निशुल्क कपड़े, बर्तन, रजाई, गद्दे, स्वेटर, कोट, जूते, चप्पल और खिलौने आदि बांटे जाएंगे। शिविर का उद्घाटन पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार करेंगे। सीता रसोई के सेवादार अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर चौबारी मेला रोड पर पशु आश्रम एवं गोशाला के बाहर लगेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button