बालाघाट
स्मार्ट मीटर पर फूटा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष गुस्सा
स्मार्ट मीटर तोड़ते वीडियो सोसल मिडिया मे वाइरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट के लालबर्रा थाना अंतर्गत बस स्टैंड से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष कुशवाहा का एक शुक्रवार को वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्मार्ट मीटर तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे लोगों को स्मार्ट मीटर लगने के बाद हजारों रुपए का बिजली बिल आने की बात कहकर विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने आज मामले में केस दर्ज किया है। मुख्य बाजार में कांग्रेस नेता के साथ व्यापारियों ने भी बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया :-जे0ई0कुरैशी
जेई सरफराज कुरैशी ने बताया कि मनीष कुशवाहा ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। व्यापारियों ने बिजली बंद होने पर भी मीटर से लाइट जलने के आरोप पर जेई कुरैशी ने स्पष्ट किया कि मीटर में सिर्फ नेटवर्क का सिग्नल ब्लिंक कर रहा था, जबकि लोड वाला इंपल्स बंद था।
उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से ब्लॉक में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। पहले सरकारी विभागों और पंचायतों में मीटर लगाए गए, जिसके बाद अब घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
ज्यादा बिल आने के आरोप झूठे
उन्होंने कहा कि घटना के दिन बस स्टैंड स्थित एक दुकान में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था। स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने के आरोपों को लोगों को गुमराह करने वाला बताया और कहा कि ये मीटर बिलिंग में पारदर्शिता के लिए लगाए जा रहे हैं।
लोग डेली अपनी बिजली खपत देख सकते हैं
उपभोक्ता अपने आईवीएएस से प्रतिदिन और प्रति घंटे की बिजली खपत देख सकते हैं। ज्यादा बिल के नाम पर मनीष कुशवाहा, लोगों को गुमराह करने के साथ ही शासन के आदेश पर गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष कुशवाहा से उनके मोबाइल पर कॉल किया और चर्चा के लिए मैसेज किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। फिलहाल लालबर्रा पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।




