रांची

राज्यसभा चुनाव परिणाम की महागठबंधन में होगी समीक्षा – विनोद पांडये

Rajya Sabha election results to be reviewed within the Grand Alliance – Vinod Pandey

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुरूप मतदान किया। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया तथा गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी के अधिकृत एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव से पूर्व गठबंधन दलों की कई बैठकें आयोजित की गई थीं। मतदान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई थी तथा विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई थी। विनोद पांडेय ने कहा कि इन सभी प्रयासों के बावजूद गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणामों की महागठबंधन स्तर पर समीक्षा की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि किन कारणों से अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि समीक्षा के आधार पर भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button