अमरोहा

अमरोहा में मानक से ज्यादा ऊंचा और तेज आवाज वाला डीजे सीज

हरिद्वार पदयात्रा पर जा रहे 9 लोगों का चालान, डीजे की ऊंचाई 11 फुट से ज्यादा मिली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला थाना पुलिस ने मानक से अधिक ऊंचाई और तेज आवाज वाले डीजे को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई संभल जिले की असमौली थाना पुलिस की सूचना पर की गई। संभल पुलिस ने बताया कि बछरायूं थाना क्षेत्र का एक डीजे संचालक शासन के निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर रहा था। डीजे संभल पुलिस से बचकर अमरोहा जिले में पहुंच गया था। अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर गजरौला थाना पुलिस ने हसनपुर रोड पर चौपला की तरफ जा रहे डीजे को रोका। जांच में पाया गया कि डीजे की ऊंचाई सरकारी नियमों के विपरीत 11 फुट से अधिक थी। साथ ही इसकी आवाज भी निर्धारित सीमा से ज्यादा थी। पुलिस ने डीजे को कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। डीजे पर सवार सभी 9 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया। ये सभी लोग संभल से हरिद्वार की पदयात्रा पर निकले थे और 22 जुलाई तक इन्हें वापसी करनी थी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button