मुरादाबाद
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा किया गया रन फॉर यूनिटी के पंचम दिवस का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (युवा दिवस) से प्रारंभ स्वदेशी जागरण मंच एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वाधान में स्वदेशी के प्रति जागरूकता एवं उद्यमिता प्रोत्साहन के उद्देश्य से स्वदेशी संकल्प दौड़ (रन फॉर स्वदेशी) के पंचम चरण का आयोजन किया गया।
दौड़ में बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यालयों के छात्र-छात्रा रामलीला मैदान, लाइन पार में एकत्रित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।
युवाओं को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने कहां की आज जब विश्व तनाव की स्थिति में है विभिन्न देश एक दूसरे के व्यापार पर टैरिफ लग रहे हैं स्वदेशी से प्राप्त आत्मनिर्भरता ही इसका जवाब है। अमेरिका जैसे विकसित देश अपनी जीडीपी का 33% सिर्फ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स से ही कमाते हैं इसलिए युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के मार्ग पर चलना पड़ेगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा भाषा भाषा भोजन एवं शिक्षा स्वदेशी होनी चाहिए हमारे संस्कृति हमारा अभिमान है। मैकाले की शिक्षा पद्धति ने हमें अपने संस्कृति एवं परंपराओं पर लज्जित होना सिखाया।आज आवश्यकता है, स्वदेशी शिक्षा व्यवस्था की जो विज्ञान में प्रगति के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े।
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि यह विचार मन से निकाल देना चाहिए कि स्वदेशी उत्पाद कम गुणवत्ता के हैं, कोका कोला कैडबरी नेस्ले जैसी बड़ी कंपनियां अन्य देशों के मुकाबले भारत में निम्न गुणवत्ता के उत्पाद बेचती हैं। विदेशी कंपनियां सिर्फ यहां मुनाफा कमाने आई हैं उन्हें हमारे देश से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए स्वदेशी ही सर्वश्रेष्ठ है।
स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉ एके अग्रवाल ने उद्यमिता के महत्व पर बल देते हुए कहा की देश का विकास उद्यमिता और स्वरोजगार से ही हो सकता है नौकर बनने से नहीं। नौकरी करने पर सिर्फ आप अपना भरण पोषण करते हैं परंतु एक उद्यम लगाकर आप कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं।
दौड़ में युवा एवं छात्र-छात्रा हाथों में स्वदेशी समर्थक नारों की तख्तियां ले कर वन्दे मातरम, “बेरोजगारी का एक उपचार, स्वदेशी, उद्यमिता और स्वरोजगार”, के नारे लगाते हुए दौड़ रहे थे।
दौड प्रकाश नगर चौराहे एवं लाइन पर के विभिन्न स्थानों से होकर रामलीला मैदान लाइन पर समाप्त हुई। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का स्वागत किया।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला सहसंयोजक नीरज सोलंकी ने दौड़ की समापन स्थल रामलीला मैदान पर सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प शपथ दिलाई जिसमें स्वदेशी अपने एवं राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उद्यमिता का संकल्प दिलाया गया।
स्वदेशी जागरण मंच से प्रांत संयोजक कपिल नारंग, वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉ ए के अग्रवाल, जिला महिला प्रमुख,पूनम चौहान, पुष्पा सोलंकी, रेनू गुप्ता, कशिश चौहान,प्रीति कश्यप,प्रियंका गुप्ता, सुदेश आर्य उपस्थित रहे।
भाजपा से मंडल मंत्री जसविंद्र, राहुल देव पार्षद,मिथुन शर्मा, दिनेश सिसोदिया,विमल शर्मा, सुनीता शर्मा,दीपक यादव, संजीव ठाकुर, विनोद पासी, रमेश सैनी, सर्वेश पटेल, अश्वनी शर्मा,राजीव सैनी, खेमपाल, नरेश चौहान, अंकित विश्नोई, आशुतोष ठाकुर, राजदीप, मतलूब बैग,विवेक गौतम, राजीव गोस्वामी, विवेक प्रजापति,महेश सैनी, ओम प्रकाश, सोमपाल, सुनील आदि रहे उपस्थित रहे।



