सुलभ शौचालय बंद रहने से राहगीरों को होती है भारी परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर बाजार बस स्टैंड के समीप बिनोद बिहारी महतो चौक में विधायक मद से निर्मित सुलभ शौचालय के बंद रहने से राहगीरों दुकानदारों छात्र छात्राओं को स्टेंड के चालक उप चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं।खास कर छात्राओं और महिलाओं को शौच करने के लिए काफी शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता है। सूचनानुसार डुमरी के विधायक सह मंत्री स्व जगरनाथ महतो के कार्यकाल में वित्तीय वर्ष 2018/19 में विधायक मद से इस सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया था। परन्तु आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यह सुलभ शौचालय निर्माण कार्य काल से ही बंद पडा हुआ है। फलस्वरूप सभी राहगीरों को शौच करने पखाना करने में काफी कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। सुलभ शौचालय के समीप सैलून संचालित करने वाले भीम बाबू ने इस संवाददाता को बताया कि विगत छह वर्षों से सुलभ शौचालय बंद रहने से यह अनैतिक कार्यों का अड्डा बन गया है।जुआ खेलने शराब पीने से लेकर क ई तरह के अनैतिक कार्यों को इस सुलभ शौचालय के भवन में कुकृत्य किये जातें हैं। श्री भीम बाबू ने कहा कि यदि इस सुलभ शौचालय को चालू कर दिया जाय तो दुकानदार छात्र छात्राओं और महिलाओं को काफी सहूलियत होगी हमें स्वयं शौच के लिए दो किमी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनेक बार प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित सूचना दी गई है लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
इस संवाददाता ने सुलभ शौचालय निर्माण अभिकर्ता भुनेश्वर महतो से से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि बस दो चार दिनों में इसे चालू कर दिया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि बिनोद बिहारी चौक प्रतिदिन हजारों लोग तेलो लाहरबेडा कंचनपुर मानपुर बिरनी किमोजोरिया चिरुडीह चपरी गुंजरडीह मुंगो भलमारा कोदवाडीह आदि दर्जनों गांवों के अलावा उपरघाट के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। जिन्हें शौच करने में काफी जिल्लतों का सामना करना पड़ता है। झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रायः ढिंढोरा पीटा जाता है कि स्व जगरनाथ महतो के समय में विकास की एक लकीर खिंची गई है,उसी लकीर की यह सुलभ शौचालय झामुमो की विकास की ढोल का पोल खोलता है।




