मुरादाबाद

मंडलायुक्त के आदेशों की अनदेखी कर रही पुलिस व नगर निगम धड़ल्ले से लग रहा मंगल का अवैध बाजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। बीते दिनों मुरादाबाद में एक समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने ट्रेफिक पुलिस को आदेश दिया था कि किसी भी कीमत पर हाईवे पर आटो ई रिक्शा नहीं चलेगी परंतु आज भी उनके आदेश अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से आटो ई रिक्शा हाईवे पर सरपट दौड़ रही हैं वहीं कुछ समय पूर्व महानगर में ई रिक्शा संचालन के लिए ज़ोन व्यवस्था बनाई गई थी जिसमें लापरवाही देखते हुए आदेश दिया था कि ई रिक्शा हर हाल में लागू की गई ज़ोन व्यवस्था के हिसाब से ही चलेगी और हाईवे पर नहीं चलेगी परंतु आज भी महानगर के मुख्य बाजारों में ई रिक्शा जाम का कारण बनते हुए एक दूसरे नं के ज़ोन में चल रही हैं व हाईवे पर भी दौड़ रही हैं वहीं मंडलायुक्त द्वारा नगर निगम व पुलिस को आदेश दिया गया था कि मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी कीमत पर अवैध बाजार न लगे आमजन की आवाजाही में रुकावट उत्पन्न न हो परंतु आज भी मुरादाबाद में मंगल का अवैध बाजार लग रहा है और आमजन को रुकावट उत्पन्न हो रही है इस लापरवाही से प्रतीत होता है कि शायद मंडलायुक्त के किसी आदेश का उनके मातहत अधिकारियों पर कोई असर नहीं है सबने अपनी अपनी पैठ शासन में बना रखी है।
कांठ रोड पर सरपट दौड़ती हुई आटो ई रिक्शा व ई रिक्शा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button