
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बरसाना में लठामार होली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रोप-वे का रखरखाव व मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए रोप-वे की सभी ट्रॉलियों को रोप से नीचे उतारा जाएगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए रोप-वे का संचालन पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। ब्रह्मांचल पर्वत स्थित लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए योगी सरकार ने रोप-वे की व्यवस्था की है। प्रतिदिन तीन से चार हजार श्रद्धालु रोप-वे के माध्यम से मंदिर जाते हैं। रोप-वे के चलते बुजुर्ग व बीमार श्रद्धालुओं को राहत मिली है। लठामार होली के चलते रोप-वे पर मशीनों तथा ट्रॉलियों के रखरखाव व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते पांच दिनों के लिए रोप वे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। रोप-वे के इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि एक से पांच फरवरी तक रोप वे का संचालन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ट्रॉलियों को रोप से नीचे उतार मशीनों की सर्विस की जाएगी।



