बोकारो

बोकारो जिले में इन दोनों अतिक्रमण को लेकर प्रबंधन और दुकानदार आमने – सामने

Management and shopkeepers are at loggerheads over these two encroachments in Bokaro district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो में इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के खिलाफ आज अवैध कब्जाधारियों ने सड़क जाम कर दिया है। एक तरफ पुलिस है तो दूसरी तरफ हैं अतिक्रमणकारी। बोकारो स्टील सिटी के सिटी सेंटर में 02 दिसम्बर को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। कल कई दर्जन दुकानों को हटाया गया। इसके खिलाफ आज सड़क पर फुटपाथी दुकानदार उतर गए हैं।
बी एस एल प्रबंधन द्वारा सिटी सेंटर में अवैध रूप से जमीन कब्जा कर व्यापार करने वालों के खिलाफ कल से अभियान की शुरुआत हुई। इसके पहले दो कोर्ट नोटिस देकर इन्हें जगह खाली करने को प्रबंधन ने कहा था। अंतिम नोटिस 24 नवम्बर को इन्हें दी गई और इनके दुकानों पर चिपकाई भी गई लेकिन ये नहीं हटे। बीएसएल प्रबंधन ने इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मदद से बुलडोजर द्वारा कल 100 के करीब दुकानों को तोड़ डाला गया। आज भी यह अभियान चलना था लेकिन सड़क के बीच में इस अभियान के शिकार बन रहे दुकान बैठ गए हैं। देखना यह है कि इनके इस विरोध का प्राण क्या निकलता है ?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button