बुलंदशहर
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधी चार बस लेकर पहुंचे गाजियाबाद
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधी उर्फ राजू भैया गुरुवार को चार बसों में भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गाजियाबाद रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली में शामिल हुए। राजकुमार लोधी के साथ जिला महामंत्री मुदित गोस्वामी, जिला मंत्री सोविंदर प्रधान, रिंकू लोधी,डब्बू,गिरीश, कुलदीप लोधी,कोमल कश्यप, वरुण चौधरी, रमेश चंद्र, रामपाल आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहे।



