
112 पुलिस को सूचना देने के बावजूद दबंगों के हौसले बुलंद, एसपी से लगाई न्याय की गुहार; मेडिकल परीक्षण न कराने और मुकदमा दर्ज न होने की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली । झींझाना क्षेत्र के गांव आमवाली में एक विधवा महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शामली को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपना मेडिकल परीक्षण कराए जाने की मांग की है।एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रोशनी पत्नी स्वर्गीय शमशाद निवासी आमवाली ने बताया कि 4 नवंबर 2026 को गांव के भूरा पुत्र लक्षेंद्र वंशी पुत्र भूरा लक्षेंद्र पुत्र अदलसिंह सहित कुछ लोग कथित रूप से उसके प्लॉट में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान महिला के कपड़े फट गए और उसके शरीर पर चोटें भी आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है
महिला के अनुसार, उसने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया और खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी, जिसकी शिकायत थाना झिंझाना में दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।पीड़िता का कहना है कि 4 नवंबर की घटना की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है, लेकिन चोटें आने के बावजूद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल स्लिप नहीं दी गई और न ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों के दबाव में उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मेडिकल परीक्षण कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। महिला ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या तक की बात कहते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
