गोड्डा

जन्म–मृत्यु निबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में जन्म एवं मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जन्म–मृत्यु निबंधन से जुड़े नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि जिन बच्चों का जन्म अस्पताल में नहीं हुआ है, उनका जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल द्वारा निर्गत नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय के माध्यम से बनाया जाएगा। वहीं जिस क्षेत्र में बच्चे का जन्म हुआ है, उस पंचायत के पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।
इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति सात वर्षों से अधिक समय से गुमशुदा है, तो नियमानुसार उसे मृत घोषित करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है।
मौके पर प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सपना कुमारी, प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार मंडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक पुतुल सोरेन, पंचायत सचिव वेदानंद महाजन, ओमिका कुमारी, किरण कुमारी सहित मुखिया करण कुमार सिंह, बबलू किस्कू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button