ललितपुर
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने लगाया विशाल मोतियाबिंद शिविर
300 से अधिक मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सामाजिक सरोकार की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस द्वारा शुक्रवार को एक विशाल निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और जरूरतमंद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जांच शिविर में 500 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों का परीक्षण करवाया। जांच के दौरान मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए 300 से अधिक मरीजों का चयन किया गया है। इन सभी का निशुल्क ऑपरेशन 31 जनवरी और 1 फरवरी को संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम में कंपनी के बिजनेस हेड आशीष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मरीजों और उनके तीमारदारों को संबोधित करते हुए आशीष सिंह ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ का एक मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस अपने मुनाफे का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों (ष्टस्क्र) में निवेश करती है, ताकि आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। शिविर के उपरांत स्थानीय होटल में कंपनी की एक महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग से पूर्व आयोजित पत्रकार वार्ता में बिजनेस हेड ने मीडिया के सवालों का बड़ी सहजता से जवाब दिया। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला जिनमे बीमा की अनिवार्यता सरल भाषा में समझाते हुए उन्होंने बताया कि अनिश्चितताओं के दौर में बीमा क्यों जरूरी है। कंपनी का बढ़ता कारवां उन्होंने कंपनी की विकास दर और भविष्य की योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी। पत्रकारों के हर तकनीकी और व्यापारिक सवाल का उन्होंने बिंदुवार उत्तर दिया।