वैश्विक मंच पर गूंजी झारखंड की आवाज, विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पाकुड़ विधायक ने दी बधाई
Jharkhand's voice resonated on the global stage, Pakur MLA congratulated Chief Minister Hemant Soren on his return from a foreign tour.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंगडम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवा झारखंड की समृद्ध विरासत, अपार संभावनाओं और प्रकृति के साथ विकास के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने झारखंड की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची लौटने पर पाकुड़ विधायक निसात आलम एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने उनसे मुलाकात कर विदेश दौरे की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पाकुड़ क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किए गए प्रयासों से राज्य में निवेश, रोजगार और सतत विकास के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे झारखंड को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।



