ललितपुर

जेल भेजा गया राकेश अग्रवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। दुकान की रजिस्ट्री करने को लेकर हुये विवाद में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में नामजद नझाई बाजार निवासी राकेश अग्रवाल पुत्र प्रेम अग्रवाल को पुलिस ने घटना के बाद उसके घर से ही हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित राकेश अग्रवाल को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश करते हुये जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि विगत शुक्रवार 30 जनवरी को सुबह करीब 11.30 बजे मोहल्ला छत्रसालपुरा में रहने वाला कृपासागर पटवा पुत्र स्व.हरी पटवा कटरा बाजार स्थित दुकान जिसकी रजिस्ट्री कराये जाने को लेकर राकेश अग्रवाल के नझाई बाजार स्थित घर गया हुआ था। कृपासागर के बड़े भाई ने अस्पताल में बताया था कि कृपासागर अपनी पत्नी को साथ लेकर राकेश के घर पहुंचा था, जहां वह कटरा बाजार स्थित दुकान की पिता द्वारा जमा की गयी धनराशि के बाद रजिस्ट्री की बात कर रहा था। डब्बू पटवा का आरोप है कि इसी बीच राकेश अग्रवाल ने कृपासागर पटवा पर चाकू से हमला कर दिया और कृपासागर मौके पर ही निढ़ाल होकर गिर पड़ा। इसी बीच कृपासागर को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान कृपासागर को मृत घोषित कर दिया। दिन-दहाड़े हुये घटना और मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने राकेश अग्रवाल को तत्काल हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने राकेश अग्रवाल के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी मो.मुश्ताक, एएसपी कालू सिंह व सीओ सिटी अजय कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मुआयना किया, तदोपरान्त जिला अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button