ललितपुर

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट

एसपी ने शहर में किया पैदल भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर में व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने नमाज आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते जनपद में जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button