सिंगरौली

अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 47 वाहनों के चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क पर ठेले लगाने और दुकानों के बाहर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान नो पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहनों के चालान काटे गए।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसके तहत कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने की समझाइश दी गई। वहीं, सड़क पर ठेले लगाने वाले और दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को चेतावनी देते हुए सामान हटवाया गया। उन्हें भविष्य में सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों और पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले 47 वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों और व्यापारियों से अपील की कि सड़क को आवागमन के लिए खुला रखें, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।
कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी रोशनी केशरवानी, उप निरीक्षक अशोक सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक सवारिया रावत, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक जितेंद्र सहित यातायात पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button