भरत पुर

भवन हुआ जर्जर ,सही करने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बा भुसावर के अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में बना सामुदायिक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे लेकर कस्बा भुसावर के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुॅचकर ज्ञापन दिया और जर्जर सामुदायिक भवन को जमींदोज करवाने को लेकर मांग की। कस्बा भुसावर निवासी स्वामी परिवार के सदस्य वीरेन्द्र स्वामी, सुनील स्वामी, अनिल स्वामी सहित कस्बा निवासी लोगों ने दिये गये ज्ञापन में बताया है कि अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में कई बर्षो पूर्व विधायक निधि से एक सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया था। जिसमें सर्वसमाज के कार्यक्रम हुआ करते थे। लेकिन आज सामुदायिक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त और जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया है। 5 फरवरी 2026 को जब बलिदान दिवस मनाया जा रहा था तब भी सामुदायिक भवन की जीर्ण शीर्ण छत से मलवा गिरने लग गया। लेकिन गनीमत रही किसी को कोई जनहानि नही हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button