भरत पुर

भरतपुर में एसीबी की कार्रवाई

दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर । भरतपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को 23,400 रुपये रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.एसीबी ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए धीरेन्द्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय और राकेश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कमी) को पकड़ा है। एसीबी की टीम दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है।
एसीबी एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा किये गये कार्यों के संदर्भ में जो एसडी (सुरक्षा जमा राशि जमा कराई थी उक्त एसडी को देने की एवज में धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कमी) द्वारा परिवादी से 7.1 प्रतिशत के हिसाब से कुल 23.400 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
एसीबी भरतपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कभी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा भरतपुर को 23,400 /- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button