भरत पुर

भव्य कलशयात्रा के साथ उमड़ा भक्ति एवं आस्था का सैलाब 

राधा कृष्ण, हनुमानजी मन्दिर मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली मंगलमय कलशयात्रा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर : भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे में आज सोमवार को प्राचीन राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित मन्दिर प्रांगण में देवतुल्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव और वैदिक धर्म अनुसार मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। जहां समुचा भुसावर कस्बा धार्मिक आस्था, परम्परा और सामाजिक समरसता, एकता के साथ भक्तिमय वातावरण में सराबोर नज़र आया। वहीं दूसरी ओर पण्डित पुष्पेंद्र मिश्र,रामअवतार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्त मण्डल और जन सहयोग से कस्बे के राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर खिरकारी में राधा कृष्ण धर्मशाला राजा मण्डी के पीछे मन्दिर प्रांगण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का शुभारम्भ किया गया जहां धर्मेंद्र जी बल्लभगढ़, लक्ष्मण दास जी महाराज बालाजी मन्दिर जहाज एवं पण्डित पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान करते हुए वेद मंत्रों उच्चारण के साथ देवी पुजन,यज्ञ के साथ राम लक्ष्मण सीता जी, हनुमानजी, देवी मां, शिव परिवार, राधा कृष्ण, चौथ माता, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार आदि देवतुल्य मूर्तियों (प्रतिमाओं) की स्थापना प्रक्रिया शुरू कर के कलश में शंखनाद के साथ जल भरते हुए प्रथम दिवस पर मन्दिर प्रांगण से सुसज्जित बैण्ड बाजों एवं जय श्री राम,,””हर हर महादेव””और जय बजरंग बली”” के जयघोष के साथ मंगलमय कलश यात्रा निकाली गई जो सकारात्मकता का संचार करती है। वहीं जो भव्य कलशयात्रा राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर परिसर खिरकारी से प्रारम्भ होकर राजा मण्डी,छोंकरबाडा सड़क मार्ग,सपाट, आर्य समाज मार्ग, पुरानी सब्जी मण्डी, मैन बाजार, सराफा मार्केट, पुरानी अनाज मण्डी, कोट मौहल्ला से गुजरती हुई पुनः नगर भ्रमण कर खिरकारी स्थित राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर पहुंची। मंगलमय कलश यात्रा में मातृशक्ति ने रंग बिरंगे पारंम्परिक वेशभूषा धारण कर सिर पर मंगलमय कलश सजाकर अपनी भागीदारी निभाते हुए चल रही थीं जो आकर्षण का केन्द्र रही जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी भजन, कीर्तन, हरि नाम संकीर्तन करते हुए बैण्ड बाजों पर बज रहे भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाकर हाथों में ध्वज पताका फहराकर चल रहे थे। वहीं कस्बे में जगह-जगह विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा कलश यात्रा में शामिल देव तुल्य प्रतिमाओं, मूर्तियों की पुष्प वर्षा करते हुए आरती कर एवं कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान करवाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी ओर राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर के भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि 11 फरवरी बुधवार को राधा कृष्ण, देवी मैया, शिव परिवार राम लक्ष्मण सीता, हनुमान जी, चौथ माता, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार राधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button