
भरतपुर : भुसावर निकटवर्ती गांव पथैना निवासी छात्र नेता कौशल फौजदार ने भरतपुर जिले में जाति विशेष की लड़कियों के बारे में फेस बुक आई डी पर अभद्रव्यवहार अशोभनीय टिप्पणी करने वाले चौमू निवासी एक जने के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर खेड़ली मोड़ थानाधिकारी से कार्यवाही की मांग को लेकर एक परिवाद दिया । गांव पथैना निवासी कौशल फौजदार ने खेड़ली मोड़ थानाधिकारी को दिए परिवाद में अवगत कराया कि चौमू निवासी एक व्यक्ति की ओर से भरतपुर जिले की जाट समाज की लड़कियों पर अश्लील अशोभनीय टिप्पणी करने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की गई ।कार्यवाही की मांग को लेकर जब शुक्रवार को पुनः जब छात्र नेता कौशल फौजदार थानाधिकारी से मिला और कार्यवाही की मांग की गई ।जवाब में खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राजेश कसाना ने कहा कि मेरे पास और भी कार्य है तथा कार्यवाही नहीं करने का टालमटोल निराशाजनक जवाब देते हुए कौशल फौजदार को दुत्कार लगा दी। वही कहा कि एक गाड़ी का इंतजाम कर दीजिए उस लड़के को लेने ए एस आई को भेजे देंगे आदि बात कह कर मामले पर विराम चिन्ह लगा दिया ।छात्र नेता कौशल फौजदार ने जिला पुलिस अधीक्षक से जाट समाज की लड़कियों को अशोभनीय टिप्पणी करने वाले चौमू निवासी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई हैं।



