गाजियाबाद

 प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, महिला से मारपीट व धमकी 

दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी के रामेश्वर पार्क  निवासी सोनू वालिया पत्नी गगन प्रकाश ने अंकुर विहार थाने में शिकायती पत्र देकर मारपीट, बदतमीजी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता  सोनू वालिया के अनुसार 7 फरवरी को मारुफ उर्फ मोनू चौधरी एक व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी। इस दौरान महिला ने  112 और 1090 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि 8 फरवरी को मारुफ फिर से क्रेन लेकर आया, उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। मारुफ ने अपनी पत्नी को उकसाते हुए कहा कि इसे मारो और हटाओ।इतना ही नहीं, उन्होंने क्रेन से प्लॉट को खोदने की कोशिश की और क्रेन चालक को भी मारने के लिए कहा।
अंकुर विहार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मारुफ उर्फ मोनू चौधरी और उसकी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button