मेरठ

आयुक्त मेरठ मंडल ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया

व्यवस्थाओं व कार्यप्रणाली की सराहना, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ । आयुक्त मेरठ मंडल भानु चन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट मेरठ का वार्षिक निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आयुक्त का पौधा भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में की गई तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यालयी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे संतोषजनक बताया।

आयुक्त ने कहा कि कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों में कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जिन पटलो पर छोटी-छोटी कमियां पाई गई हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जाए तथा कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का भ्रमण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण, जनसुविधा व्यवस्थाओं तथा संचालित कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं तथा आमजन को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएं। जिन अनुभागों में साफ-सफाई अथवा मरम्मत संबंधी कमियां पाई गई हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

आयुक्त ने विभिन्न पटलो पर कार्यरत कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि सामान्यतः सभी पटलो पर मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) का पालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी एवं सह-प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह कम से कम एक बार पटलो का निरीक्षण अवश्य किया जाए। इसके साथ ही नकल जारी करने की समय-सीमा कम करने, वरासत के मामलों का शीघ्र निस्तारण, शिकायत निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वसूली से संबंधित आरसी जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या एवं की गई कार्यवाही की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि मंडल के अन्य जनपदों के वार्षिक निरीक्षण के लिए रोस्टर जारी किया जा चुका है, जिसके अनुसार आगे निरीक्षण किए जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने आश्वस्त किया कि आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमारअपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंहअपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंहअपर जिलाधिकारी वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button