गोड्डा

अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत अंतर्गत परसबन्नी मैदान में एक्सीलेंट क्रिकेट कप टूर्नामेंट रूंजी के द्वारा अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जहां इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने अपने सहयोगी के साथ फीटा  काटकर किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने कई बॉल पर बल्लेबाजी भी किया। जहां बोलिंग करने का काम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन ने किया। इसके बाद क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जहां महुआरा ठाकुरगंगटी टीम वर्सेस माही क्रिकेट टीम साहिबगंज के बीच टॉस हुआ। जहां महुआरा टीम ने टॉस जीत कर हुए बैटिंग करने का फैसला लिया। जहां 10 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाया। वही, माही क्लब साहिबगंज की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल किया। इसके पूर्व इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक कर्ता इंजीनियर राकेश कुमार रंजन, कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता इंसान मंसूर, गौतम कुमार पंडित, मिथिलेश यादव, विक्रम कुमार साह ने मुख्य अतिथि प्रखंड विशुत्रिय अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के युवा जिला महासचिव मिस्टर खान, प्रखंड कांग्रेस युवा अध्यक्ष खबीर अंसारी, भाजपा पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सुमन को इस खेल में पधार कर टूर्नामेंट का शोभा बढ़ाने को लेकर पूरे कमेटी की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके सैकड़ो की संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे। वही, कॉमेंटेटर के रूप में संतोष कुमार पंडित एवं टिपुल कुमार और अंपायर प्रीतम चैंपियन, शशि कुमार साह, गौतम पंडित अपने अपने निर्नायक भूमिका में दिखें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button