पाकुड़

ज्वेलरी शॉप के कारीगर गिरफ्तार, मोबाइल समेत 140 ग्राम चांदी बरामद

Jewellery shop worker arrested, 140 grams of silver including mobile recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप के कारीगर के द्वारा ही चोरी को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम के द्वारा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हुए 140 ग्राम चांदी और एक मोबाइल के संदर्भ में दर्ज कांड का अनुसंधान के दौरान ज्वेलरी शॉप के कारीगर के घर से ही चोरी के चांदी और मोबाइल बरामद होने की बातें कहीं जा रही है। वृतांत को लेकर ज्वेलरी शॉप के कारीगर को भी पुलिस ने धर दबोचा है। एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए कांड- 47/ 25 का उद्भेदन करने में सफलता हासिल किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button