अमरोहा

पहले शोषण, फिर शादी से इन्कार

अमरोहा में तुड़वाया रिश्ता, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव की युवती से ककराली गांव निवासी खलील ने यौन शोषण किया। उसके अश्लील फोटो बना लिए। पीड़िता उसके घर पहुंची तो धक्के देकर निकाल दिया। पुलिस ने खलील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।डिडौली क्षेत्र निवासी किसान की 23 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ साल पहले रिश्तेदारी में ककराली गांव गई थी। वहां उसकी मुलाकात ककराली निवासी खलील से हुई। खलील ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि खलील ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा। करीब दो सप्ताह पहले युवती खलील के घर पहुंच गई और शादी करने के लिए दबाव बनाया।
आरोप है कि खलील ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। घर लौटी युवती ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद किसान ने पीड़िता का रिश्ता दूसरे गांव के युवक से तय कर दिया। 26 अक्तूबर को शादी होनी थी। आरोप है कि खलील ने मंगेतर के घर जाकर भी अश्लील फोटो दिखा दिए जिससे उसका रिश्ता टूट गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में खलील के खिलाफ यौन शोषण और धमकी के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button