भरत पुर

लैब टेक्नीशियन 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को जनाना अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एक लैब टेक्नीशियन को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करौली चौकी इंचार्ज जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के बारे में ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लैब टेक्नीशियन राम कुमार ने परिवादी से अस्पताल में ट्रॉली पुलर लगवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी। परिवादी जैसे ही लैब टेक्नीशियन को पैसे देने के लिए गया। तभी ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी लैब टेक्नीशियन राम कुमार ने परिवादी को यह आश्वासन दिया था कि वह अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) से उसके फॉर्म पर साइन करवा लाएगा। जिसके बाद परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button