हजारीबाग

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण

लगभग 02 एकड़ में लगी फसल नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बुधवार को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा एवं करगा के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 02 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वंही स्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं वंही 1.8 डिलीवरी पाइप को भी नष्ट किया गया।
अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। वंही ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी अभियान में अजित कुमार बिमल sdpo बरही सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण सुबिन्दर राम सरवन कुमार दिव्य प्रकाश बादल महतो कमरुद्दीन एवं सशत्र बल बनपाल सरवन कुमार शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button